शुक्रवार को पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा को छोड़कर बाकी सभी जगह कुछेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। रविवार, सोमवार को यलो अलर्ट है। भारी बारिश और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार को अमृतसर का तापमान 36.7 सेल्सियस रहा। विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। पंजाब के कई जिलों जैसे लुधियाना, पठानकोट में बारिश हुई।