विजयनगर में डिवाइडर से टकराकर पलटी गाड़ी। संवाद
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र की न्यू लिंक रोड स्थित जल निगम प्लांट के सामने तेज गति से आई कार पत्थर के बैरियर से टकराकर पलट गई। कार में सवार युवक मामूली रूप से चोटिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे सोनेट कार बैरियर से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि कार के बैलून खुलने से कार चला रहे उत्कर्ष उपाध्याय मामूली रूप से चोटिल हो गए। कार पर जज का स्टीकर लगा था। कार मालिक वाराणसी में न्यायायिक अधिकारी बताए गए हैं और उन्हीं का बेटा कार चला रहा था। प्रथम उपचार के बाद चोटिल को छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच में पता चला कि झपकी लगने से कार पथरीले बैरियर से टकरा गई थी।