गाजियाबाद। हापुड़ रोड पर मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे एक कार ने पीछे से एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद करीब 100 मीटर तक उसे घसीट दिया। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गोविंदपुरम के पास मसूरी व कविनगर थाना क्षेत्र की सीमा पर हुआ। सूचना पर दोनों थाने की पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल उससे बात न होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि स्कूटी नंबर से जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूटी मोहननगर निवासी दुर्गेश भारद्वाज नाम से पंजीकृत है। स्कूटी सवार डासना की ओर से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले की जांच मसूरी थाना पुलिस कर रही है।