फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार दिन बंद रहेगा नहर पुल, कल से होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे 34 होते हुए दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर शनिवार रात आठ बजे से वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। नेशनल हाईवे लिंक रोड पर पड़ने वाले नहर पुल की 18 लाख रुपये से मरम्मत के चार दिन तक वैकल्पिक रास्ते से वाहनों का संचालन कराया जाएगा। ऐसे में छोटे व भारी सभी प्रकार के वाहनों को ब्रह्मानंद टी प्वाइंट से या चोला रोड स्थित फ्लाईओवर से नेशनल हाईवे पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे की ओर से दोनों नहरों पर वर्ष 1982 में पुल बनाए गए थे। इन पुलों पर बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। साथ ही पुल के जोड़ के बीच भी दूरी हो गई थी। ऐसे में इन पुलों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 18 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इससे पुल पर मैस्टिक लेयर बिछाने के साथ ही विशेष प्रकार के स्टील से गैप को बंद किया जाएगा। करीब तीन सप्ताह पहले मरम्मत का कार्य शुरू किया गया लेकिन बारिश होने के कारण कार्य बीच में ही बंद कर दिया गया था। अब मौसम साफ होने के बाद मरम्मत कार्य के लिए शनिवार रात आठ बजे से पुल से होकर गुजरने वाले वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। इस मार्ग से होकर दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, सिकंदराबाद, दादरी के लिए प्रतिदिन दो लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। साथ ही प्रतिदिन 50 हजार से अधिक भारी वाहन इस मार्ग से होकर विभिन्न स्थानों को जाते हैं।



यहां से निकाले जाएंगे वाहन

भूड़ चौराहा से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, सिकंदराबाद, दादरी, गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहनों को अब तहसील, वलीपुरा नहर से होकर चोला रोड स्थित फ्लाईओवर या ब्रहानंद टी प्वाइंट से हाईवे पर निकाला जाएगा। इसी प्रकार दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम से स्याना, अनूपशहर, बदायूं, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा, संभल जाने के लिए ब्रहानंद टी प्वाइंट या चोला रोड स्थित फ्लाईओवर से निकालकर वलीपुरा नहर से होते हुए संचालित किया जाएगा। इसके लिए नेशनल हाईवे पर गांव मरगूबपुर के सामने रास्ता बंद किया गया है तो साथ ही भूड़ चौराहे पर भी बेरिकेटिंग की जाएगी। इन दोनों ही स्थानों पर पुलिस भी तैनात की जाएगी, ताकि वाहनों को निर्धारित मार्ग से निकाला जा सके।
विज्ञापन






भूड़ से नेशनल हाईवे स्थित नहर के दोनों पुल की मरम्मत की जानी है। इसके लिए शनिवार रात आठ बजे से पुल से होकर वाहनों का संचालन बंद कराया जाएगा। करीब चार दिन में इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इसके चलते पुल से वाहनों का संचालन बंद कराने के लिए यातायात पुलिस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

- राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें