फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगनहर में डूबे युवक का चार दिन बाद मिला शव

विज्ञापन
मसूरी में गंगनहर में डूबा युवक। फाइल फोटो
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्रांतर्गत गंग नहर में नहाते हुये डूबे युवक का शव चार दिन बाद चितौड़ा पुल के पास से पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान कर पुलिस शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र गंगनहर से एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान दिल्ली पहाड़गंज निवासी तुषार (21) के रूप में की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बुधवार दोपहर नाहल चौकी क्षेत्र गंगनहर में चितौड़ा पुल के पास एक युवक का शव दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में जानकारी हुई कि थाना मुरादनगर क्षेत्र में दिल्ली पहाड़गंज निवासी विक्रम ने तहरीर दी थी कि उनका 21 वर्षीय बेटा तुषार अपने साथियों के साथ 23 अगस्त को दिल्ली से छोटा हरिद्वार गंगनहर मुरादनगर में नहाने के लिए आया था। नहाते समय तुषार गंग नहर में काफी आगे चला गया। तेज बहाव के कारण तुषार गंग नहर में डूब गया। परिजन व गोताखोर तभी से उसकी तलाश कर रहे थे बुधवार को तुषार का शव चार दिन बाद घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पिता विक्रम ने उसकी पहचान तुषार निवासी पहाड़गंज दिल्ली के रूप में की, पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें