फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैटरी में अचानक हुआ धमाका, घर में मौजूद दो बच्चे सहित दंपती झुलसा; बेटी की हालत नाजुक

Wed, 19 Mar 2025 04:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी निवासी बोबी (37) के घर में बुधवार की सुबह तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी निवासी बोबी (37) के घर में बुधवार की सुबह तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। कमरे में मौजूद बोबी व उनकी पत्नी बेबी (35) बेटा विवेक (8) और बेटी परी (5) के ऊपर बैटरी का तेजाब गिरने से झुलस गए। आसपास के लोगों ने दंपती और बच्चों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची परी की हालत नाजुक होने पर चारों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट से बैटरी में लगी आग
उधर, विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी के एक फ्लैट में रखी बैटरी में अचानक आग लग गई। मालिक ने बैटरी को फ्लैट से बाहर निकालकर बालकनी में रख दिया। बैटरी से निकला धुआं सोसाइटी की बहुमंजिला भवनों से ऊपर तक पहुंच गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कंट्रोल रूम पर कोई सूचना नहीं दी गई है। पूछताछ करने पर पता चला कि फ्लैट मालिक ने खुद ही बैटरी में लगी आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें