फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दस मिनट तक गोलियां चलाते रहे हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हम लोग मजदूरों का खाना लेकर जा रहे थे। अब्बा, भाई और मैं एक ही बाइक पर थे। खिंदौड़ा वाले बाग से निकलते ही चार बाइक पर आए सात-आठ हमलावरों ने हमें घेर लिया। एक ने गाली देकर कहा, मार दो इन्हें बचकर न जाने पाएं। उसके इतना कहते ही दो-तीन लोग फायरिंग करने लगे। 18 गोलियां चलाईं या 20 इतना याद नहीं है लेकिन 10 मिनट तक फायर होते रहे। गोली लगने से हम तीनों गिर पड़े थे। मैं उठकर भागा तो हमलावरों ने मेरा पीछा किया...यह बयान है गोलीकांड में घायल चांद का।
विज्ञापन

चांद दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद हैं। 19 जून की रात 10 बजे हुई घटना में उन्हें चार गोलियां लगी थीं। मेरठ के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से वह बेहोशी की हालत में थे। सोमवार को होश आते ही उन्होंने परिवार के लोगों से बात की। परिजनों ने बताया कि चांद अभी तक दहशत में है। उसने बताया है कि हमलावरों ने पिता पप्पू और भाई शाहनवाज की हत्या के बाद उनके शव रजवहे में फेंक दिए थे।
उसका कहना है कि चार गोलियां लगने के बाद अगर वह भागकर पास के बाग में नहीं जाता तो हमलावर उसे भी जीवित नहीं छोड़ते। उनके सिर पर खून का जुनून सवार था। परिजनों ने बताया कि चांद के शरीर में फंसी एक गोली चिकित्सकों ने निकाल दी है। तीन अभी भी फंसी हुई हैं।
विज्ञापन



चार आरोपी फरार, धौलड़ी में दहशत
दोहरे हत्याकांड के चार आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। उनका कोई सुराग भी नहीं लग रहा है। पुलिस की इस नाकामी से धौलड़ी के लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। हमले में मारे गए पप्पू ठेकेदार के परिवार के लोगों का कहना है कि हमलावर जाते हुए गवाहों की हत्या करने की धमकी दे गए थे। वे लोग कभी भी हमला कर सकते हैं। पुलिस इस खतरे को बहुत गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस की यह ढिलाई कहीं भारी न पड़ जाए। इस मामले में बिट्टू, दीपक, सुधीर, लवली, दीपक, मोहित उर्फ बादशाह और आशिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस बिट्टू, दीपक और सुधीर को पकड़ सकी है।


जिलाबदर होकर भी हत्या कर गया मोहित
दोहरे हत्याकांड में पुलिस की बड़ी नाकामी सामने आई है। फरार चल रहे चार आरोपियों में से एक मोहित उर्फ बादशाह के बारे में पता चला है कि वह दो माह पहले ही छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद वह खिंदौड़ा में ही रह रहा था। दोहरे हत्याकांड में उसकी नामजदगी और पकड़े न जाने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। उसके जिलाबदर होने के बावजूद पुलिस को इसका पता नहीं चला जबकि चुनाव के दौरान अपराधियों के सत्यापन का अभियान चलाए जाने का दावा भी किया गया था। मोहित पर चोरी, लूट और हत्या के चार केस दर्ज हैं।
सांसद इमरान मसूद ने कहा, योगी का बुलडोजर कहां गया
राजनीतिक दलों के नेता ठेकेदार पप्पू के घर धौलड़ी पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सोमवार को सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद रसूलपुर धौलड़ी पहुंचे। सांसद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। कहा कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी तीन दिन से फरार हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर कहां चला गया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था प्रदेश का मुद्दा है और वह इसे संसद में उठाएंगे।
घटना में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस कई कई टीमें लगी हुई हैं। नामजद फरार हत्यारोपी मोहित उर्फ बादशाह को लगभग दो माह पूर्व ही जिलाबदर किया गया था। तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें