फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुलंदशहर और नोएडा के बदमाशों ने की थी सराफ भाइयों के साथ लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में 11 जून की शाम सराफ भाई दीपक और अंकित के साथ 4.75 लाख रुपये की लूट बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के बदमाशों ने की थी। पुलिस ने 12 दिन बाद सोमवार को दावा किया कि वारदात में शामिल चार में से तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें दो के पैर में पुलिस की गोली लगी है, जबकि एक नीशू घेराबंदी के बावजूद भाग निकला। गोली लगने से घायल दोनों बदमाश पहले सुरक्षागार्ड थे। बाद में गिरोह बनाकर लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश गौतमबुद्ध नगर के दादरी के गांव बढ़पुरा का निवासी पवन भाटी, बुलंदशहर के सिकंदराबाद का निवासी प्रशांत भड़ाना और दनकौर के गांव गुनपुरा निवासी लखन है। हिंडन मेट्रो रिवर के पास पुलिस चेकिंग के दौरान चारों दो बाइकों पर जाते नजर आए थे। रोकने का प्रयास किया तो गोली चला दी। जवाबी फायरिंग के बाद तीनों को पकड़ा गया। प्रशांत और लखन के पैर में गोली लगी है।
बदमाशों के पास से लूटे गए चांदी के गहने, साढ़े 15 हजार रुपये, दो तमंचे और चोरी की बाइक बरामद की गई है। पवन भाटी पर गौतमबुद्धनगर, दिल्ली, बुलंदशहर, गाजियाबाद में 12 और प्रशांत व लखन पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। फरार हुए नीशू पर 27 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि नंदग्राम निवासी सराफ भाइयों से लूट करने के लिए वे दिल्ली से ही पीछा करते आए थे। दोनों भाई बाइक से आ रहे थे। उनके राजनगर एक्सटेंशन में पहुंचने पर सुनसान जगह देखकर बाइक रुकवाई थी। उन्होंने लूट का विरोध किया, इसलिए गोली चलाई। एसीपी ने बताया कि लूट प्रशांत और नीशू ने की थी। अन्य दोनों बदमाश बाइक से थोड़ी पीछे चल रहे थे।



सुरक्षागार्ड ने जेल से
आकर बनाया गिरोह

पूछताछ में पवन ने बताया कि वह 10वीं फेल है। पहले वह खेती करता था। इसके बाद दनकौर के जेपी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में सुरक्षागार्ड की नौकरी की। जनवरी में लूट की थी। इसमें बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जेल भेजा था। जेल से आने के बाद लखन और नीशू के साथ मिलकर गिरोह बना लिया। नीशू पहले से लूट करता था। पवन ने बताया कि लखन उसके साथ ही जेली स्पोर्टस काॅम्पलेक्स में सुरक्षागार्ड था।


दिल्ली से आने वालों

को बनाते हैं निशाना
गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे रेकी करने के बाद वारदात करते थे। उन्हें निशाने पर गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के कारोबारी रहते हैं। जो कारोबारी दिल्ली किसी काम से जाते हैं, उन्हें वापस आते समय लूट का शिकार बनाते हैं। गिरोह के बदमाश दिल्ली के बाजार में घूमते रहते हैं। कारोबारियों के वाहनों के नंबर से पता लगाते हैं कि वे कहां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें