फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेत खनन पर प्रशासन ने छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। पचायरा गांव में यमुना नदी से अवैध तरीके से बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। लोनी एसडीएम दीपक सिंघनवाल बुधवार सुबह पचायरा गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से खनन होने की जानकारी मिली तो मौके पर बड़ी मात्रा में अवैध खनन होता पाया गया। टीम को देखकर खनन करने वाले भाग गए। मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुआ है। इसमें रेत भरा हुआ है। ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें