इंदिरापुरम। शक्ति खंड-2 निवासी दीपक सिंह की कार का शीशा तोड़ कर चोरों ने 10 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। मामला 13 जून की रात का है, पुलिस ने 16 जून की रात प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। दर्ज मामले में दीपक सिंह ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-पांच स्थित मन्नत ग्रेड गए थे। जब कुछ देर बाद वह गाड़ी के पास वापस आए तो कार का शीशा टूटा मिला। गाड़ी में रखे दो बैग गायब थे। उन्होंने बताया कि लैपटॉप, उनका व उनकी पत्नी का पासपोर्ट, 10 हजार रुपये, दोनों के शैक्षणिक दस्तावेज गायब थे। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पार्किंग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। ब्यूरो