फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ढोलक वादक के हत्यारोपी ने अदालत में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। ढोलक वादक अलबख्श के नामजद हत्यारोपी रामानंद मिश्रा ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को अदालत में समर्पण कर दिया। पुलिस का दावा किया था कि पांच टीमें हत्यारोपियों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

किन्नर निशा और पूजा पक्ष में चल रहे क्षेत्र बंटवारे के विवाद में बीते शनिवार की रात भोजपुर के मछरी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय ढोलक वादक अलबख्श की तलवार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। अलबख्श किन्नर पूजा का ढोलक वादक था। अलबख्श के पिता आबिद ने परतापुर स्थित गांव मोहिउद्दीनपुर के एहसान, मुरादनगर के रावली रोड के सरताज, मसूरी स्थित नाहल गांव के मोफिद, सीकरी खुर्द की निशा व रामानंद मिश्रा और 15 अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर नामजद हत्यारोपी निशा व एक अन्य आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे। एसीपी का दावा था पुलिस की पांच टीमें हत्या आरोपियों की तलाश में लगाई गई है। मगर नामजद हत्यारोपी रामानंद मिश्रा ने पुलिस टीम को चकमा देकर शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। एसीपी का कहना है कि रामानंद को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें