फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आम आदमी पार्टी ने जर्जर स्कूलों की मरम्मत की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने जिले के जर्जर स्कूलों की तत्काल मरम्मत की मांग की। जिलाध्यक्ष निमित यादव ने कहा कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति अत्यंत खराब है। छात्रों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाई हो रही है। उन्होंने भवनों के स्थलीय निरीक्षण, मरम्मत, सुरक्षित शौचालय और पर्याप्त डेस्क-बेंच की मांग की। प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने स्वच्छ पेयजल, परिसर में सड़क/फर्श, बिजली, पंखे और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया। साफ-सफाई, चहारदीवारी और मिड-डे मील की स्वच्छता सुनिश्चित करने की भी अपील की गई। मिशन कायाकल्प के तहत मिली धनराशि का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें