फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थार सवार ने बाइक में मारी टक्कर, फिर पिस्टल हवा में लहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थार सवार द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने और फिर पिस्टल हवा में लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच कराई। इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोनी कोतवाली क्षेत्र के राशिद अली गेट के पास का बताया गया है। वीडियो में एक थार बीच सड़क पर रुकती है। पीछे आने वाले अन्य वाहन साइड से निकलने लगे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक थार के सामने आए। पहले तो थार रुकी हुई थी। बाइक सवारों के आने पर थार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार गिर गए। इसके बाद लोगों ने दोनों को उठाया और सड़क से हटाया। वीडियो में थार सवार एक युवक थार के अंदर बैठे हुए अपनी पिस्टल को बाहर निकलता है और हवा में लहराता है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में वीडियो के आधार पर थार सवारों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें