फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले 98 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा  सेक्टर- 13 निवासी एक युवक के खाते से तीन बार में शातिर ठगों ने 98 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वसुंधरा सेक्टर 13 में भेदांत कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया है कि उनका एक निजी बैंक में खाता है। उनके मोबाइल पर एक के बाद एक तीन मैसेज बैंक से मिले। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके खाते से तीन बार में 98023 रुपये निकल गए हैं। जबकि पीड़ित का एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। उन्होंने आनन फानन में कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद इंदिरापुरम थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें