फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
दुकानों पर स्टीकर लगाते व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो सहित --- आरोग्य सेतु एप के लिए किया जागरूक गाजियाबाद। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने बाजारों में आरोग्य सेतु एप को लेकर लोगों को जागरूक करना शुरू किया है। महानगर अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा रेलवे रोड बजरिया बाजार में सभी दुकानदारों को केंद्र सरकार के आरोग्य सेतु एप्लीकेशन के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा सभी व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल द्वारा बनवाए गए आरोग्य सेतु एप के स्टीकर लगवाए गए। साथ ही ग्राहकों एवं काम कर रहे कर्मचारियों से आग्रह किया कि वह भी इस एप को अपने फोन में डाउनलोड कर अपने परिवार की सुरक्षा एवं समाज को स्वस्थ रखने का कार्य करें। इस अवसर पर सौरभ गुप्ता, अमन अग्रवाल, तुषार गुप्ता, सचिन गुप्ता, विपिन मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें