फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहीं दमकल की छह गाड़ियां

Mon, 27 Jun 2022 09:50 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के रहने वाले अमित की मसूरी में शिव शंकर टेक्सटाइल नाम से फैक्टरी है। जानकारी के अनुसार ट्रांसफर्मर खराब होने से फैक्टरी में रविवार से कम बंद था। अचानक सोमवार सुबह आग लगने की सूचना से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। 
 
विज्ञापन
आग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में दीनानाथपुरपुठी में एमजी रोड पर टेक्सटाइल फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पिछले पांच घंटे से दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। कड़ी मशक्कत कर दमकलकर्मी अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। राहत यह है कि हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के रहने वाले अमित की मसूरी में शिव शंकर टेक्सटाइल नाम से फैक्टरी है। जानकारी के अनुसार ट्रांसफर्मर खराब होने से फैक्टरी में रविवार से कम बंद था। अचानक सोमवार सुबह आग लगने की सूचना से आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। 

सीएफओ सुनील कुमार का कहना कि काफी हद तक आग पर काबू पाया जा चुका है। टीम कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें