फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट कारोबारी को घेरकर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिहानी गेट क्षेत्र में ऑफिस से घर लौट रहे टेंट कारोबारी पर 3 लोगों ने किया हमला - कारोबारी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ----------------------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में टेंट कारोबारी को चाकू से लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त कारोबारी ऑफिस से घर लौट रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।........... जानकारी के मुताबिक न्यू आनंद विहार में रहने वाले दिगंबर कुमार अग्रवाल का राकेश मार्ग पर ओजस्व टेंट एंड कैटर्स के नाम से कारोबार है। दिगंबर अग्रवाल का कहना है कि गत 11 मई को उनके पास कृष्णा एंक्लेव निवासी यस भारद्वाज ने फोन करके अकारण ही गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन बीती शाम 6 बजे वह अपने ऑफिस पर जरूरी कागजात लेने के लिए गए थे। वहां से घर लौटते समय ऑफिस के बाहर ही उन्हें यश भारद्वाज, निशांत गोस्वामी और मनीष गुप्ता ने घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन पर चाकू से हमला किया गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें