- लॉकडाउन का उल्लंघन कर मीट बेचते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया था आरोपी - पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा ---------------------------------------------------- माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान मीट बेचने के मामले में पुलिस से पकड़वाने के शक में आरोपी ने तीन साथियों संग मिलकर अब पड़ोसी पर हमला बोल दिया। घटना में पीड़ित पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।................ पुलिस के मुताबिक गंदा नाला नई बस्ती में गुलजार अहमद परिवार के साथ रहता है। गुलजार का पड़ोसी यामीन लॉक डाउन में अवैध रूप से मीट बेच रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर यामीन को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई थी। यामीन को शक था कि उसे पड़ोसी गुलजार अहमद ने मुखबिरी करके पुलिस से पकड़ आया है। इसी बात को लेकर यामी ने अपने साथ सलमान, अफसर और इरशाद को लेकर गुलजार के घर में घुसकर हमला बोल दिया। गुलजार को बुरी तरह लहूलुहान करने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली विष्णु कौशिक ने बताया कि गुलजार अहमद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।