मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में किरायेदार ने माचिस लेने के बहाने युवती से अश्लील हरकत की। युवती के विरोध पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी।
नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार रात उनकी 19 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी मकान के निचले हिस्से में रहने वाले किरायेदार ने माचिस लेने के बहाने युवती को अपने अपने पास बुला लिया और उससे छेड़छाड़ करते हुए अश्लीलता करने लगा। युवती ने घर लौटे परिजनों को आपबीती बताई। विरोध जताने पर आरोपी किरायेदार जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर हरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।