पानी की टंकी नगरपालिका ने गर्मी को देखते हुए अप्रैल 2025 में जगह-जगह पांच हजार लीटर पानी की 10 टंकी लगवाई थी। इन सभी टंकियों में टैंकर के माध्यम से रोजाना सुबह-शाम गंगाजल भरा जाता था। स्थानीय निवासी इस टंकी का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते थे। लोगों को उम्मीद थी कि गर्मी के मौसम में इससे पानी की किल्लत से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन महज दो महीने में ही प्रगति विहार में लगी टंकी बंद कर दी गई।
खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो अपलोड करते हुए सवाल उठाया कि जब ताला लगाना ही था तो टंकी ही क्यों लगाई गई। स्थानीय निवासी वीडियो के माध्यम से नगरपालिका से जवाब मांग रहे हैं।
मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं आया है, अगर ऐसी कोई परेशानी है, तो निरीक्षण कर जांच की जाएगी।
- अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता, नगरपालिका खोड़ा।