फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजीरों में कैद पानी: जब ताला ही लगाना था तो टंकी ही क्यों लगाई? लोग पूछ रहे सवाल अब कैसे बुझेगी हमारी प्यास

Sun, 06 Jul 2025 07:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खोड़ा।

सार

पानी की टंकी नगरपालिका ने गर्मी को देखते हुए अप्रैल 2025 में जगह-जगह पांच हजार लीटर पानी की 10 टंकी लगवाई थी। इन सभी टंकियों में टैंकर के माध्यम से रोजाना सुबह-शाम गंगाजल भरा जाता था। स्थानीय निवासी इस टंकी का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर लगाया ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल संकट से जूझ रहे खोड़ा नगरपालिका परिषद में अप्रैल 2025 में लगाई गई पानी की टंकी पर ताला लग जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पांच हजार लीटर की पानी की टंकी पर ताला लगा साफ दिखाई दे रहा है। इस टंकी को अप्रैल 2025 में लगाया गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

पानी की टंकी नगरपालिका ने गर्मी को देखते हुए अप्रैल 2025 में जगह-जगह पांच हजार लीटर पानी की 10 टंकी लगवाई थी। इन सभी टंकियों में टैंकर के माध्यम से रोजाना सुबह-शाम गंगाजल भरा जाता था। स्थानीय निवासी इस टंकी का पानी पीने के लिए इस्तेमाल करते थे। लोगों को उम्मीद थी कि गर्मी के मौसम में इससे पानी की किल्लत से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन महज दो महीने में ही प्रगति विहार में लगी टंकी बंद कर दी गई। 

खोड़ा रेजिडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो अपलोड करते हुए सवाल उठाया कि जब ताला लगाना ही था तो टंकी ही क्यों लगाई गई। स्थानीय निवासी वीडियो के माध्यम से नगरपालिका से जवाब मांग रहे हैं। 
विज्ञापन

मामला फिलहाल संज्ञान में नहीं आया है, अगर ऐसी कोई परेशानी है, तो निरीक्षण कर जांच की जाएगी। - अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता, नगरपालिका खोड़ा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें