गाजियाबाद। मई के अंत और जून के महीने की गर्मी ने लोगों का खूब पसीना निकाला। बीते 23 दिनों में 20 दिन तापमान 40 के पार रहा। इसमें चार बार पारा 45 को भी पार कर गया। लू में लाेगों का बाहर निकलना भी मुश्किल रहा। दिन के साथ रात में भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।
हालांकि, पिछले तीन दिन से आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से पारा लुढ़क कर 40 से नीचे आ गया। लू से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस कम नहीं हुई। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। गोविंदपुरम, मोदीनगर, मुरादनगर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कुछ देर के लिए दो, तीन बार धूप निकली, लेकिन उसका असर हल्का रहा। इस बारे में वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि सोमवार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रह सकता है। बारिश भी संभावित है और तापमान लुढ़ककर 35 से नीचे आने की संभावना है।
-ऐसे बदला मौसम
01 जून- 43-30
02 जून- 44-32
03 जून 44-32
04 जून - 43-31
05 जून 43-29
06 जून 41-30
07 जून 43-31
08 जून 43-31
09 जून 43-30
10 जून 44-31
11 जून 44-31
12 जून 44-32
13 जून 46-33
14 जून 44-33
15 जून 45-33
16 जून 46-34
17 जून 46-33
18 जून 44-30
19 जून 44-30
20 जून 39-31
21 जून 37-28
22 जून 41-30
23 जून 38-31
-