फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तापमान पहुंचा 41 डिग्री पर, उमस ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/अहार/सलेमपुर/बीबीनगर/नरसेना। जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से ही लोग पसीने में तर नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। राहत मिलने के आसार फिलहाल कम दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही वातावरण में चिपचिपाहट महसूस की गई। धूप तेज होने के साथ ही उमस का प्रभाव भी बढ़ता गया। बाजारों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को गर्मी और उमस के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते नजर आए।
लोगों का कहना है कि रात के समय भी परेशानी बढ़ गई है। पंखे और कूलर भी उमस के कारण अपेक्षित राहत नहीं दे पा रहे हैं। दिनभर बार-बार पसीना आने से लोगों को थकान और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
इसके बाद मौसम में एक बार फिर से बदलाव की संभावना है। साथ ही आंधी-बारिश होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 और न्यूनतम भी एक डिग्री बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें