फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो डिग्री तापामान बढ़ा... तीन घंटे बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गर्मी का पारा चढ़ते ही बिजली कटौती के झटके बढ़ गए हैं। शहर के दस से ज्यादा इलाकों में रोज तीन घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। कहीं ट्रिपिंग की समस्या आ रही है तो कहीं फाॅल्ट की। इस दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। आने वाले दिनों में गर्मी के साथ बिजली कटौती और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महागुनपुरम, कंचनपार्क, नंदग्राम, विजयनगर, चूना भट्ठी और पटेलनगर में दिन में कई बार बिजली कटौती की गई। नेहरूनगर, कविनगर, शास्त्रीनगर और विजयनगर में भी कई बार ट्रिपिंग हुई। गर्मी आते ही यह स्थिति लगभग रोज की हो गई है। दिन में कभी 15 मिनट तो कभी आधा घंटा बिजली गुल हो जाती है। पूरे दिन में तीन घंटे तक की कटौती हो रही है।
मुख्य अभियंता पीके सिंह ने बताया कि गाजियाबाद शहर नो कट जोन में है। यहां 24 घंटे आपूर्ति के आदेश हैं। देहात में 18 घंटे का रोस्टर है। फॉल्ट आने पर ही शट डाउन दिया जा रहा है। अन्य किसी कारण से कटौती नहीं की जा रही है। कई क्षेत्रों में विद्युत भार बढ़ाया जा चुका है। इसके बावजूद फाॅल्ट आ रहे हैं। इस समय करीब 1400 मेगावाट बिजली की मांग है। मांग बढ़ने पर मुख्यालय से 100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली ली जाएगी।
विज्ञापन


दोपहर में 12 से तीन बजे तक धूप में जाने से बचें
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। गर्मी बढ़ने और लू के थपेड़े शुरू होने के साथ ही निर्जलीकरण की परेशानी बढ़ने लगी है। बढ़ते तापमान और लू चलने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। लोगों से कहा गया है कि दोपहर को 12 से तीन बजे तक धूप में जाने से बचें।
जिले के औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी गर्म हवाओं और लू से बचाने के लिए व्यवस्था करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि बीते एक सप्ताह से मौसम गर्म होना शुरू हो गया है। तापमान में भी उछाल आया है, ऐसे में तेजी से बढ़ते तापमान से लू चलने की आशंका बन रही है। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सरकारी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही मरीजों के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचने के लिए जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें। गर्मी में पुरानी बीमारियों के मरीजों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। गर्मी, प्रदूषण और वातावरण में नमी की कमी होने से दिल और फेफड़ों के मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन



यह करें

संतुलित और हल्का खाना लेना चाहिए।
प्रत्येक बीस मिनट में पर पानी जरूर पीएं

दिन में कम से कम छह से आठ गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
घर से बाहर निकलने के दौरान सिर को ढककर रखना चाहिए।

रसोई में खाना बनाते समय खिड़की, दरवाजे खुले रखें
कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, उबकाई और बेहोशी जैसा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।



इनसे बचें

दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच धूप में जाने से बचें।
खड़े वाहन में बच्चों और जानवरों को अकेले न छोड़ें।
गहरे रंग व टाइट कपड़े पहनने से बचें।
तापमान अधिक होने पर ज्यादा मेहनत वाले काम से बचें।

शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए।

शराब, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक का उपयोग कम करें, ये डीहाइड्रेट करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें