फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो डिग्री नीचे आया तापमान, गर्मी से राहत नहीं

विज्ञापन
सिद्धार्थ विहार में दोपहर दो बजे तेज धूप से बचने के लिए छाता लेकर आती युवती। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे आकर 39 व न्यूनतम तापमान बिना किसी परिवर्तन के 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में आर्द्रता कम होकर 40 फीसदी रही। हवा की रफ्तार में भी गिरकर आठ किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई। आने वाले बुधवार तक मौसम में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाएंगे और सप्ताह के अंत में बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आकर 38 व न्यूनतम पारा दो डिग्री गिरकर 26 रह सकता है। मंगलवार को इसमें मामूली परिवर्तन होगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से शनिवार को बारिश होने की संभावना बन रही है। इसके बाद अधिकतम तापमान 35 से नीचे आएगा। गर्मी से थोड़ी राहत मिली रहेगी। अगले सप्ताह में उमस झेलने के लोगों को तैयार रहना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें