साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलोनी से अपने मूलनिवास बिहार जाने के लिए निकला 15 वर्षीय कृष्णा कुमार लापता हो गया। 21 दिसंबर से उसकी कोई जानकारी परिजनों को नहीं है। किशोर की बहन सविता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की है।
दर्ज मामले में महिला ने बताया कि नवंबर 2025 में उनका भाई कृष्णा बिहार से कुछ दिन के लिए उनके पास रहने आया था। 21 दिसंबर को वह घर वापस जाने की बात कहकर निकला था। पहले भी कई बार वह अकेले आना-जाना कर चुका था। दो दिन तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तब उसकी खोजबीन शुरू की गई। रिश्तेदारों से लेकर अन्य परिचितों तक शहर-शहर परिवार वालों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब वह पुलिस के पास पहुंची। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाल रही है। पहले भी किशोर आता-जाता रहा है इसलिए परिवार वालों ने समय से शिकायत नहीं की। दो टीमों को तलाश के लिए लगाया गया है।