फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिर से लौट रहे किशोर को पड़ोसी ने मारी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। मंदिर से घर लौट रहे तिलकराम नगर कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय मंयक को पड़ोसी ने तमंचे से गोली मार दी। युवक के जांघ पर गोली लगी। पीड़ित के परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लक्ष्मी ने शिकायत में बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा मयंक पास के मंदिर में पूजा करने गया था। इसके बाद वह घर की तरफ लौट रहा था। इस दौरान बेटे को पड़ोस में रहने वाला प्रिंस मिला। आरोप है कि मयंक उसे प्रसाद देने लगा लेकिन उसने तमंचा निकाल कर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें