फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को बहला-फुसलाकर चाचा के घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप मारूफ नाम के युवक पर है। मंगलवार को मसूरी पुलिस से शिकायत की गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि सोमवार रात किशोरी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान मारूफ आया और जबरन उसे अपने चाचा के घर ले गया। जहां दुष्कर्म किया और किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी। काफी देर तक जब वह नहीं मिली तो उसके मामा ढूंढते रहे जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। किशोरी ने रोते हुए आपबीती बताई। मामले में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि किशोरी व युवक दोनों पूर्व से परिचित हैं। काफी समय से बातचीत कर रहे हैं। मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मारूफ को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें