फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी और युवती लापता, अगवा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। क्षेत्र के दो अलग-अगल गांवों से किशोरी और युवती लापता हो गईं। परिजनों ने अगवा करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री दो दिन पूर्व रात में दुकान से सामान लेने गई थी मगर लौटी नहीं। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने फईम, आकिल व सलमान पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री तीन पूर्व लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पड़ोसी जनपद मेरठ निवासी एक युवक द्वारा युवती को अगवा करने की जानकारी मिली। युवती अपने साथ गहने और नकदी भी ले गई। परिजनों ने शाजेब पुत्र इफराक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें