इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय किशोरी 10 दिनों से लापता है। उसके पिता ने युवक पर बेटी को बहलाकर ले जाने और घर से हजारों की नकदी व जेवरात ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनावनी क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर की शाम उनकी 18 वर्षीय बेटी घर से निकली थी, तब से वह लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। बताया कि उनके घर में रखी गुल्लक जिसमें 80 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात भी गायब हैं। आरोप है कि हरदोई निवासी युवक बेटी को अपने साथ ले गया है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही सकुशल ढूंढ लिया जाएगा।