फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्ग चोर सक्रिय, सोने की अंगूठी लेकर पीली चेन की घड़ी थमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम क्षेत्र में गैंग ने खरीदारी करने पहुंचे व्यक्ति से कुछ बुजुर्ग टप्पेबाजों ने सोने की अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद उसे अंगूठी लेकर बदले में पीले रंग की चेन वाली घड़ी थमा दी। कौशांबी निवासी राजेंद्र ने बताया कि 16 नवंबर की दोपहर करीब 11:30 बजे सेक्टर -11 स्थित मॉल में खरीदारी करने गए थे। लौटते समय उन्हें 60-65 आयु वर्ग के तीन बुजुर्ग ने रोककर बातचीत शुरू कर दी। टप्पेबाजों ने राजेंद्र को उनकी पुरानी अंगूठी नई करने का झांसा दिया और बातों में फंसाकर अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद बदले में पीले रंग की चेन वाली घड़ी थमाकर फरार हो गए। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें