फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ननिहाल आए आठ वर्षीय बच्चे के साथ किशोर ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी स्थित एक गांव में ननिहाल में आए आठ वर्षीय बालक को किशोर ने सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बालक की पिटाई की। बालक परिजनों के साथ कार्रवाई के लिए 12 घंटे तक थाने में भटकता रहा। पुलिस ने बालक को बृहस्पतिवार रात मेडिकल जांच कराने के लिए भेजा।
विज्ञापन

निवाड़ी स्थित एक गांव में विवाहिता बच्चों के साथ अपने मायके आई थी। बच्चों के पिता ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी किशोर उनके आठ वर्षीय पुत्र को सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक के विरोध करने पर किशोर ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। घर लौटने पर बालक ने आपबीती बताई। बालक के परिजन घटना का विरोध करने आरोपी के यहां पहुंचे तो आरोपी पक्ष ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। बालक को लेकर परिजन निवाड़ी थाने पहुंचे। बालक के पिता का आरोप है कि थाना पुलिस उन्हें सुबह 10 बजे से रात दस बजे तक टरकाती रही।
परिजनों के बार-बार मिन्नतें करने पर भी पुलिस का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने रात करीब 10.30 बजे बालक को मेडिकल जांच के लिए भेजा। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि थाना पुलिस का देरी से कार्रवाई करने का प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। बालक के मामा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें