फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी का अपहरण करने वाला तीन साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कौशांबी। तीन साल पहले कौशांबी थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी का घर से अपहरण करने वाले फरीदाबाद के राहुल कॉलोनी निवासी अफसर को पुलिस ने कौशांबी बॉर्डर के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को सकुशल अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया है। अपहरण करने के बाद आरोपी किशोरी को लेकर अलग-अलग शहरों में रहता रहा और शारीरिक संबंध बनाए। सीडब्ल्यूसी के निर्देश पर किशोरी को परिजनों के हवाले किया जाएगा।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दो अप्रैल 2022 को 14 वर्षीय किशोरी का घर के बाहर से अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उस समय कबाड़ खरीद-फरोख्त का काम करने वाला अफसर का उनके घर पर आना-जाना था। जांच में पता चला कि अफसर ही किशोरी का अपहरण करके ले गया था। अफसर मूलरूप से हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित चैनापुरी का रहने वाला है। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। 15 फरवरी 2025 को पुलिस ने कौशांबी बॉर्डर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि किशोरी के घर आने-जाने के दौरान उसकी दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ गया। दो फरवरी 2022 को वह किशोरी को अपने साथ लेकर पहले प्रयागराज पहुंचा था। यहां करीब छह महीने रहने के बाद वह किशोरी को लेकर फरीदाबाद, हापुड़, बल्लभगढ़ और हरियाणा में रहा था। एसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज हुए अपहरण के मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा 376, 3/4 (2) की धारा को भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें