गाजियाबाद। जयपुरिया सनराइज ग्रींस इंटीग्रेटेड टाउनशिप शाहपुर बम्हेटा में बिल्डर के खिलाफ निवासियों की एक मीटिंग हुई। स्थानीय निवासी सुशील कुमार शर्मा ने कहा मीटिंग में निर्णय लिया गया कि यदि एनएच 24 से सोसाइटी तक मास्टर प्लान रोड व मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं किया गया तो कंपनी के निदेशक के कार्यालयों व घरों पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मीटिंग में जुगेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, रामकुमार, मनोज, सतेन्द्र, मनीष उपाध्याय, विनय, वरुन शर्मा समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। निवासियों का कहना है कि बिल्डर ने टाउनशिप बसाते समय जो वादे किए थे। उन्हें पूरा नहीं किया गया है।