फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बेड पर मिला किशोरी का शव: दुपट्टे से फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या, एक कमरे में ही रहता है परिवार

Thu, 26 Nov 2026 06:23 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

बुधवार को किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मकान मालिक दीपक ने पुलिस को सूचना दी। घटना के समय किशोरी कमरे में अकेले थी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
किशोरी की संदिग्ध अवस्था में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा में एक 16 वर्षीय किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार 25 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डायल 112 पर मकान मालिक दीपक द्वारा घटना की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल किसान आदर्श पब्लिक स्कूल के पास स्थित मकान में पहुंची तो किशोरी का शव बेड पर रखा मिला। एसीपी ने बताया मृतका की पहचान 16 वर्षीय पायल कश्यप पुत्री सुनील कश्यप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ जनपद के कठौर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम माछरा की निवासी थी और वर्तमान में शाहपुर बम्हैटा में रह रही थी। मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को बताया कि पायल ने दरवाजे की चौखट के ऊपरी हिस्से में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 

बाद में मकान मालिक दीपक यादव की पत्नी मंजू यादव और मृतका के भाई मोनू कश्यप ने शव को नीचे उतारा। पुलिस ने किशोरी के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किशोरी की मां व पिता तथा भाई सभी दिहाड़ी मजदूर पेशा हैं। किशोरी स्कूल नहीं जाती थी।
विज्ञापन


किशोरी दो बड़े भाइयों व दो बहनों में तीसरे नंबर की थी, साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल फोरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें