फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने घर में घुसकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि गत 25 अक्तूबर को वह और उनकी पत्नी कार्य से बाहर गए थे। घर पर उनकी नाबालिग बेटी और बेटे थे। आरोप है कि इसी दौरान दुर्गेश ने घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर भाई ने बचाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि शिकायत करने पर आरोपी के परिवार के लोगों ने भी उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दुर्गेश और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें