फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फैक्टरी जाने के लिए निकली किशोरी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी (17) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता की ओर से फैक्टरी कर्मी पर बहलना-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 14 मार्च की है और पुलिस ने शुक्रवार रात प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन करते हैं। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनकी 17 वर्षीय बेटी भी उनके साथ साबूदाना फैक्टरी में काम करके घर चलाने में सहयोग करती है। 14 मार्च की सुबह करीब नौ बजे उनकी बेटी फैक्टरी जाने के लिए घर से गई थी। इसके बाद शाम को घर नहीं लौटी। वापस न आने पर उसकी तलाश शुरू की गई तो कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि बेटी अपना मोबाइल भी घर छोड़कर गई है। हालांकि जाने से पहले उसने अपने साथी कर्मचारी को व्हाट्स एप कॉल की थी। आरोप है कि वही कर्मचारी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। आरोपी के मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस टीम ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें