फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: चौथी मंजिल रखी पानी की टंकी पर चढ़ी किशोरी, कूदने का किया प्रयास; पास आने पर लोगों को मारे पत्थर

Tue, 03 Feb 2026 09:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

16 वर्षीय किशोरी चौथी मंजिल पर रखी पानी की टंकी पर चढ़ गई। जब आसपास के लोगों ने उसे देखा और नीची उतारने की कोशिश की तब उसने मना कर दिया। यहां तक कि किसी के पास आने पर उसने पत्थर मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
चौथी मंजिल पर चढ़ी किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोड़ा थानाक्षेत्र स्थित खोड़ा कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 16 वर्षीय किशोरी चौथी मंजिल पर रखी पानी की टंकी पर चढ़ गई। किशोरी ने नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया और पास आने वालों पर पत्थर फेंकने लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब लोगों ने एक किशोरी को चौथी मंजिल पर स्थित पानी की टंकी के ऊपर चढ़ते देखा। जब आसपास के लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, तो किशोरी ने साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं, जब लोग उसे समझाने के लिए पास पहुंचे, तो उसने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। किशोरी की इस हरकत से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

तत्काल कार्रवाई और बचाव अभियान
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमों को सूचित किया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फायरमैन विनय यादव, आयुष्मान और विकास ने फुर्ती दिखाते हुए पास की बिल्डिंग की छत पर चढ़कर किशोरी तक पहुंचने का प्रयास किया। उन्होंने बड़ी सावधानी और धैर्य के साथ किशोरी से संपर्क साधा और उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। इस दौरान, स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे बचाव अभियान को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें