फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रही हरियाली तीज की धूम

Sat, 06 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को हरियाली तीज की धूम रही। सोसायटीज के पार्क और बैंक्वेट हाल तीज उत्सव के कार्यक्रमों से गुलजार रहे। इस दौरान फिल्मी गीतों पर डांस के अलावा गेम्स में भी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सोसायटीज और कालोनियों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


वैैश्य परिवार (महिला) राजनगर की ओर से सेक्टर- 9 के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में तीज मेले का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने नाच-गाने के साथ ही कई तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

हेमा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, रोमा अग्रवाल, नीमा अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, रानी अग्रवाल, विमला गुप्ता, मीना गोयल आदि मौजूद रहीं। वहीं, कवि नगर बी-ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में भी महिलाओं ने नाच-गाकर तीज महोत्सव मनाया। 
विज्ञापन


कविता त्यागी, मधु, सोनिया बुद्धीराजा, पूनम जैन, वंदना, चित्रा, रश्मि, बेला मलिक, प्रीति आदि मौजूद रहीं। राधा-कृष्ण मंदिर मुकुंदनगर में तीजोत्सव मनाया गया। ऊषा गर्ग, सोनिया गर्ग आदि मौजूद रहीं।

इसके अलावा सांची क्लब ने आरडीसी में तीज महोत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने नाच-गाने के साथ कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। क्लब की अध्यक्ष पुनीता त्यागी के अलावा कई महिलाएं मौजूद रहीं।

उधर, पंचशील प्राइमरोज के सेंट्रल पार्क में आरडब्ल्यूए द्वारा तीज मेला आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच डांस प्रतियोगिता, गीत-संगीत और वन टाइम गेम आयोजित हुए।  कार्यक्रम में कुमकुम मित्तल, प्रीति और शिखा का विशेष सहयोग रहा।

स्कूलों में मना भी तीज महोत्सव की धूम
 शहर के स्कूलों में भी हरियाली तीज की धूम रही। ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में जूनियर और सीनियर वर्ग की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, शिक्षिकाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य कर तीज का रंग जमाया।

प्रिंसिपल डा. पूनम शर्मा ने सभी को तीज की बधाई दी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में भी छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही छात्रों को तीज के महत्व और इसकी धार्मिक कहानी सुनाई गई।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। बौद्ध विहार स्थित ब्लूम फील्ड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शिक्षिकाओं के लिए झूले लगाए गए। छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर शिक्षिका ज्योति पचौरी, देवेश गौतम, सरिता, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें