फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़कों पर उतरी टीम, 18 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खबर का असर
बोले एआरटीओ- अगले सप्ताह तक जारी रहेगी कार्रवाई




गाजियाबाद। शहर में कृषि कार्य के नाम पर दौड़ रही अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और उनसे हो रहे हादसों की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया। आरटीओ प्रवर्तन के निर्देश पर सचल दलों ने शहर के विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने नियमों का उल्लंघन कर रही 18 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर जुर्माना लगाया।



प्रवर्तन दल ने प्रमुख बाईपास, औद्योगिक क्षेत्र, मंडी मार्ग और आउटर लिंक रोड पर जांच की। परिवहन विभाग की गाड़ियों को देखकर कई चालकों ने रास्ता बदलने का प्रयास किया। जांच में पाया गया कि ज्यादातर ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक निर्माण सामग्री और बालू लदी थी। कई वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे और वैध दस्तावेज भी नहीं मिले।
विज्ञापन




कार्रवाई के दौरान कई वाहन स्वामियों ने सिफारिश लगाने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। बिना फिटनेस, टैक्स बकाया और कृषि कार्य की आड़ में कमर्शियल ढुलाई करने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन




कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों से कमर्शियल ढुलाई मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। 18 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर जुर्माना लगाया गया है। अगले पूरे सप्ताह शहर में सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। -विनीत कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें