फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मांगों को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कहा कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को बढ़ा हुआ वेतन नहीं दिया जा रहा है। बिना आधार कार्ड वाले छात्रों को दाखिला देने में तमाम तरह की व्यावहारिक दिक्कतें हैं। बच्चों की संख्या कम होने पर हर तरह से शिक्षकों को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आधार कार्ड न होने से बच्चों को किसी योजना के लाभ में सम्मिलित नहीं किया जा सकता। ऐसे में आधार बनाने के लिए विभाग की ओर से स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए जाने चाहिए। जहां पर खंड शिक्षा अधिकारी नहीं हैं, वहां दूसरे अधिकारियों को चार्ज दिया जाता है। इनका आइडी नंबर जारी नहीं होने से समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें