फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बना आफत: पानी भरे गड्ढे में समाई स्कूल टीचर की कार, ऐसे बची जान; लोग बोले- सचिव नहीं उठाते फोन

Fri, 02 May 2025 07:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में आज बारिश हुई। जिसकी वजह से मसूरी की एक शिक्षिका हादसे का शिकार हो गई। पानी निकासी न होने से सड़क पर काफी पानी भर गया। 
विज्ञापन
पानी में डूबी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल स्कूल में पढ़ाने आई शिक्षिका की कार स्कूल को जाते हुए रास्ते में भरे पानी में डूब गई। वहीं, मसूरी एमजी रोड पर भी पानी निकासी न होने से सड़क पर डेढ़ फिट पानी भर गया। रजापुर ब्लॉक के ग्राम नाहल में भारी बारिश के चलते जल निकासी की व्यवस्था ठप हो गई। जिससे मंडी व तालाब के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गया।
विज्ञापन


बारिश का पानी रुकने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी जलभराव के कारण शुक्रवार सुबह एक गम्भीर हादसा हो गया, जब एक महिला शिक्षिका रेनू यादव अपनी कार से प्राथमिक विद्यालय मढैया स्थित नाहल जा रही थी। नाहल की मंडी व तालाब के पास रास्ते में भरे पानी में गड्ढा दिखाई न देने से कार गड्ढे में फंस गई और देखते ही देखते आधी से अधिक कार डूब गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर की सहायता से कार को बाहर निकाला और शिक्षिका को सुरक्षित बचाया। नाहल स्थित प्राइमरी पाठशाला मढैया के परिसर में पानी भर जाने से स्कूल की छुट्टी रही। क्षेत्रीय लोगों ने ग्राम सचिव राहुल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था वर्षों से बिगड़ी हुई है। एक तरफ तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है, तो दूसरी ओर नाले की सफाई न होने के कारण पूरा पानी गांव में भर जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी जुनैद मलिक और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार सचिव से शिकायत की, लेकिन वह फोन नहीं उठाते। संपर्क करने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती। क्षेत्र में कई घरों में पानी भर गया है और जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्राम प्रधान तसव्वुर अली ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि तालाब के कार्य और जल निकासी की समस्या के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जल्द ही समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया है।

वहीं, मसूरी स्थित एमजी रोड पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। कई दुकानों में पानी भर गया। दुकानदार नासिर अली, शाहरुख,अमित कुमार, यासीन, दानिश अली आदि ने बताया कि एमजी रोड के चौड़ीकरण में सड़क के दोनों ओर 4-4 फुट चौड़ा नाला बनाया गया। जिसको ऊपर से कवर नहीं किया है। जिसमें मिट्टी पन्नी कूड़ा आदि भरने से नाला बंद हो गया। जिसकी कोई सफाई नहीं की गई। प्रधान मसूरी शहजाद अली ने बताया कि नाले की सफाई जल्द कराई जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें