गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसाइटी में लिफ्ट में पालतू कुत्ता ले जाने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मारपीट भी होती दिख रही है। मामला राजनगर एक्सटेंशन की हाईराइज सोसायटी विंडसर पैराडाइज का है।
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर दो महिलाओं में मारपीट हो गई। आरोप है कि लिफ्ट में कुत्ते के साथ मौजूद महिला ने स्कूल टीचर को लिफ्ट में आने से रोका। टीचर के विरोध करने पर उसने उनके बाल खींचे, डंडे से पीटा और कई थप्पड़ जड़े।
विज्ञापन
गार्ड ने बीच-बचाव की कोशिश की और टीचर को लिफ्ट से निकाला। घटना शनिवार की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया। पीड़ित महिला टीचर ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, हिना बारी अपने परिवार के साथ विंडसर पैराडाइज-2 में रहती हैं। वह इंदिरापुरम के एक स्कूल में टीचर हैं। 12 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह स्कूल से लौटकर सोसायटी पहुंचीं। हिना ने बताया कि लिफ्ट में श्वेता सूबे अपने पालतू कुत्ते के साथ पहले से मौजूद थीं।
विज्ञापन
वह मुझसे बोलीं, दूसरी लिफ्ट से जाओ। मैंने कहा कि मैं साइड में खड़ी हो जाऊंगी। जब मैंने लिफ्ट में जाने की कोशिश की, तो उन्होंने मुझसे बहस करना शुरू कर दिया। पहले छड़ी से पीटा, फिर थप्पड़ मारे।
जब मैंने उनको रोकने की कोशिश की, तो मारने के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगी। सीसीटीवी में दोनों महिलाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना नज़र आ रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी देखे जा रहे हैं।