फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बोगस फर्माें से खरीद-बिक्री दिखाकर 80 लाख की टैक्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी में नेपकिन बनाने वाली कंपनी ने बोगस फर्माें से खरीद-फरोख्त दर्शाकर फर्जीवाड़ा किया और 80 लाख का आईटीसी क्लेम ले लिया। कंपनी के डाटा का विश्लेषण किया तो जीएसटी अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। अधिकारियों ने सर्वे कर कंपनी के दस्तावेज जब्त कर लिए। कंपनी संचालक ने 50 लाख रुपये तत्काल जमा करा दिए, बाकी 30 लाख की रकम जमा करने के लिए मोहलत मांगी है। राज्यकर विभाग की अनुसंधान शाखा की ओर से ऐसी कंपनियों के डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है, जिन्होंने एक साल में या तो बड़ी रकम का टर्नओवर किया है या आईटीसी क्लेम लिया है। इसी दौरान ट्रॉनिका सिटी की नेपकिन बनाने वाली कंपनी के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। राज्यकर विभाग के जोन-दो के अपर आयुक्त ग्रेड-2 ओपी तिवारी ने बताया कि इस कंपनी ने करीब 15 ऐसी फर्माें से खरीद-बिक्री दर्शायी है जो अस्तित्व में नहीं है। इनमें से कई फर्माें का पंजीकरण निरस्त हो चुका था। इसके बावजूद इन फर्माें से खरीद-बिक्री दर्शाकर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) ले लिया गया। फर्म की ओर से जितना टैक्स चुकाया जाना था, उससे कम चुकाया गया और फर्जीवाड़ा कर टैक्स चोरी की गई। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में 80 लाख की टैक्स चोरी सामने आई है। फर्म संचालक ने इसमें से 50 लाख रुपये जमा करा दिए हैं। अपर आयुक्त ने बताया कि फर्म के सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। टैक्स चोरी की इस रकम में और बढ़ोतरी हो सकती है। जांच पूरी हो जाने पर फर्म से लिए गए आईटीसी क्लेम और जुर्माने की रकम जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें