फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर निकलें! आज दोपहर बाद शहर में मिल सकता है जाम

Fri, 14 Apr 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को निकलने वाली शोभायात्रा के चलते शहर में लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। शोभायात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख चौराहों और तिराहों से रूट डायवर्ट रखने का निर्णय लिया है। यह डायवर्जन दोपहर दो से शाम छह बजे तक लागू रहेगा।

एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि अंबेडकर जयंती के मौके पर कई स्थानों पर शोभायात्रा व झांकियां निकाली जाएंगी। इससे शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन सकती है। जाम की समस्या से लोगों को बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा। जाम संभावित मार्गों पर करीब चार दर्जन अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। शोभायात्रा निकालने वाले लोगों के वालंटियरों को भी रोड पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जाम लगने से बचाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें