लोनी। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान के विरोध में सोमवार को डीएलएफ अंकुर विहार निवासी विनीत माहेश्वरी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धर्म को धोखा बताया गया जो हिंदू धर्म पर एक कुठाराघात है। जनता आने वाले समय में इनको सबक जरूर सिखाएगा। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।