फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्वरोजगार ऋण दिलाने का झांसा देकर 64 हजार रुपये ठगे, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में स्वरोजगार योजना के तहत ऋण दिलाने का झांसा देकर एक मजदूर से 64,500 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित संदीप जाटव ने आरोपी नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि सर्वोदय नगर में किराये पर रहने वाले संदीप जाटव मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कारोबार शुरू करने के लिए ऋण लेने के संबंध में यशपाल नामक व्यक्ति से बातचीत की थी। यशपाल ने उनकी मुलाकात नीरज से कराई। नीरज ने खुद को बैंकों से स्वरोजगार ऋण स्वीकृत कराने वाला बताया।
आरोपी ने संदीप की पत्नी काजल को पांच लाख रुपये का मुद्रा लोन और सास अनीता को 10 लाख रुपये का बैंक ऋण दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए फाइल चार्ज और आवेदन समेत अन्य खर्चों के नाम पर उनसे 64,500 रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने ऋण स्वीकृत नहीं कराया और रकम भी वापस नहीं की। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें