फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मधुर मिलन’ में नौ दंपतियों में बनी सहमति

Wed, 22 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला थाने में मंगलवार को परिवार परामर्श केंद्र के ‘मधुर मिलन’ कार्यक्रम में नौ दंपतियों ने फिर से अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को महिला थाना प्रभारी और समाजसेवियों की ओर से काउंसलिंग के जरिए निपटाया गया। आपसी सहमति बनी तो सभी दंपतियों ने थाने में ही एक बार फिर से अपने जीवन साथी के गले में वरमाला डालकर एक साथ रहने का वादा किया।
विज्ञापन


केस हिस्ट्री: शराब ने बिगाड़ दिया था परिवार
लोनी में रहने वाले एक दंपति के बीच झगडे़ की वजह शराब थी। पति आए दिन शराब पीकर आता था। इसके लिए वह पत्नी से पैसे भी मांगता था। न देने पर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। एक दिन तो शराब के नशे में युवक ने न केवल पत्नी को पीटा बल्कि उसके गहने भी ले लिए।

करीब छह माह पूर्व हुई इस घटना के बाद पत्नी अपने मायके चली गई और पति को तलाक देने की बात अपने परिजनों से की। मामला महिला थाने पहुंचा तो पति-पत्नी की काउंसलिंग कराई गई। इसमें पति ने पत्नी से माफी मांगते हुए दोबारा ऐसा न करने का वचन दिया। उसने पत्नि को सारे गहने भी लौटाने का वादा किया। इसके बाद दोनों में सुलह हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को ऐसे ही कुल नौ दंपतियों के बीच की खाई को काउंसलिंग के जरिए पाटा गया। काउंसलिंग के  दौरान बनी सहमति के बाद सभी जोड़ों ने एक दूसरे को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर आगे सुखी दांपत्य जीवन जीने का संकल्प लिया।

खास बात यह है कि ज्यादातर मामलों की वजह नशा ही रहा। इस मौके पर एसपी सिटी सलमान ताज, सीओ सेकेंड मनीष मिश्र, महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया, काउंसलर्स सहित एनजीओ के सभी सदस्यों के प्रयास की सराहना की गई। इस मौके पर काउंसलर गार्गी त्यागी, एनएल मित्तल, अनीता शर्मा आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें