फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Murder Case: सूर्या की मां ने जताया जान का खतरा, घर और शस्त्र लाइसेंस न मिलने की दी शिकायत

Mon, 10 Aug 2026 11:24 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)

सार

सूर्या की मां सरोज देवी ने जान को खतरा बताया है, उन्होंने युवकों से धमकी सुनी। पुलिस पर सुनवाई न करने व सुरक्षा घटाने का आरोप है, जिस पर डीसीपी ने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सूर्या हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्या की हत्या के करीब सवा दो माह बाद अब उनकी मां सरोज देवी ने अपनी जान को खतरा बताया है। खोड़ा थाने में उन्होंने मौखिक शिकायत भी की है। सूर्या की मां का आरोप है कि 30 जुलाई को जब वह गली में टहल रही थी, तभी उन्होंने कुछ धर्म विशेष के युवकों को यह बोलते हुए सुना कि सूर्या को मार दिया, अब उसकी मां को मारना है। पीड़िता का कहना है कि युवकों ने उन्हें नहीं पहचाना, वह भी उनकी बात सुन चुपचाप घर के अंदर चली गईं।

विज्ञापन
Trending Videos

पीड़िता मां सरोज चौहान का आरोप है कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत खोड़ा थाने के एसएचओ से की तो जवाब में उन्होंने कहा कि वह कोई दूध में पड़ी मक्खी की तरह नहीं है, कोई भी निकालकर फेंक देगा। यह भी कहा कि जो बीता वह एक हादसा था। मृतक की मां का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने घर और लाइसेंसी शस्त्र की मांग की गई थी, लेकिन आज तक दोनों में से कुछ नहीं मिला है। बेटे को एजेंसी ने नौकरी जरूर दी है। 
विज्ञापन

सरोज का आरोप है कि उनका मामला पुलिस-प्रशासन ठंडे बस्ते में डालने में लगा है। उन्होंने बताया कि थाने स्तर पर सुनवाई न होने पर वह डीसीपी धवल जायसवाल से मिलने उनके कार्यालय भी पहुंची थी, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। वह आवास और शस्त्र लाइसेंस के लिए डीएम के यहां भी गई थीं, लेकिन वे बाहर थे। आरोप है कि उनकी सुरक्षा में भी कटौती की गई है। पहले पुलिस सुरक्षा में लगी थी, अब पीआरडी (प्रांतीय रक्षा दल) का एक जवान दिन में रहता और एक जवान रात में रहता है। वहीं, इस मामले में डीसीपी धवल जायसवाल का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, महिला के कहे अनुसार उस दिन का मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी तलाशी जाएगी ताकि हकीकत का पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें