फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घंटाघर से भाटिया मोड़ तक एलिवेटेड रोड का सर्वे शुरू

विज्ञापन
जीटी रोड घंटाघर। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर से भाटिया मोड़ तक जीटी रोड पर चार लेन के एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए जीडीए ने यातायात पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर सर्वे शुरू करा दिया है। इस रोड पर चलने वाले वाहनों की संख्या, जाम के पॉइंट, दो किलोमीटर के अंदर कहां-कहां से सड़कें लिंक हैं, स्पेस समेत अन्य बिंदुओं का सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जीडीए का कहना है कि एलिवेटेड रोड का निर्माण उनकी प्राथमिकताओं में है। स्थलीय निरीक्षण और सर्वे के बाद ड्रोन से भी सर्वे कराया जाएगा। उम्मीद है सर्वे का काम अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। जीडीए के मुख्य अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि सर्वे के बाद पूरे प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। इस पूरे काम में तीन से चार महीने का वक्त लग जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के लिए अर्बन चैलेंज फंड से भी स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 200 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 करोड़ रुपये कर्ज लिया जाएगा। घंटाघर चौराहे के पहले जहां पर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर उतर रहा है वहीं से एलिवेटेड रोड उठेगा और भाटिया मोड़ पर दौलतपुरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास उतरेगा।
विज्ञापन

जीटी रोड पर करीब दो किलोमीटर के इस पैच में घंटाघर से लेकर भाटिया मोड़ के बीच कुल 10 कट हैं। घंटाघर मार्केट के पास नई बस्ती, अनाज मंडी और चौपला के लिए रोड, बजरिया कट, रमतेराम रोड कट, रेलवे स्टेशन रोड, चौधरी मोड़ चौराहा, धोबीघाट आरओबी रोड, गांधीनगर कट, तहसील कट, एमएमएच कॉलेज कट, जज कॉलोनी कट, राकेश मार्ग कट प्रमुख हैं।
इस रोड से लालकुआं, दिल्ली एक्सप्रेसवे और दादरी की ओर ट्रैफिक जाता है। वहीं, दूसरी ओर इस रोड से दिलशाद गार्डन व कौशांबी के रास्ते दिल्ली को यातायात गुजरता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें